
नदियों का संरक्षण और नदियों पर कब्जा देश का राष्ट्रीय मुद्दा है
नदियों को निजी हित में उपयोग करना देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है। इसीलिए हम चाहते हैं कि देश के जो जर्नलिस्ट हैं वो गोमती नदी पर किए गए कब्जे को देखने-समझने-कवर करने आएं।
इस मुद्दे की केस स्टडी करने के लिए हम दुनिया के बड़े विद्वानों को आमंत्रित करते हैं। हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश की सरकार इस गोमती नदी घोटाले पर ‘पारदर्शी उदाहरण’ बनाए और वो सभी दलों और सभी सामाजिक विद्वानों को आमंत्रित करे।
गोमती नदी पर निजी उपयोग भ्रष्ट तंत्र के बीच का मुक़ाबला है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण प्रेमी तिरंगा महाराज, किसान, महिला और युवाओं के साथ आंदोलन पर बैठे हैं।
पर्यावरण संरक्षण का रिज़ल्ट देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा संदेश देकर जाएगा। इस पर सभी दलों का एक साथ आने पर देश द्रोहियों का भ्रम टूट जाएगा कि कुछ लोग खराब होने से सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता।
गोमती नदी संरक्षण और गोमती नदी को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराने को लेकर 25 नवंबर 2025 को जन आंदोलन किया जा रहा है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं
आप सभी को प्रणाम, आप सभी को एक साथ आमंत्रित करता हूं। आप सभी आशीर्वाद प्रदान करें कि हम अपने मकसद में कामयाब हो। जय हिंद!
आपका अपना,
सोशल ऐक्टिविस्ट क्रांतिकारी
दीपक शुक्ला तिरंगा महाराज
8853748648
