विजडम इंडिया संवाददाता।

मंगलवार को हुए कार्यक्रम को प्रगत सामाजिक विकास संस्थान, भोपाल द्वारा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSKFDC) के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया, जिनमें पात्र महिलाओं और युवतियों को एक वर्ष के उपयोग के लिए निशुल्क सेनेटरी नैपकिंस किट भी वितरित की गई।

इस अवसर पर स्थानीय पूर्व पार्षद श्रीमती भगवती आर्या, श्री हरिओम उप सरपंच (वाल्मीकि समाज), श्री राम अवतार सदस्य, श्री गोविंद सदस्य, आशा कार्यकर्ता श्रीमती अंजू बाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता सैनी, मीरा, राधा आदि आंगनवाड़ी कर्मचारी, रजत पाल, अंशिका पाल व कशिश पाल अन्य उपस्थित रहे।

आयोजक संस्था की सचिव ऋतु नरूला ने एनएसकेएफडीसी की सफाई कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम देश के कोने-कोने में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *