
शिवालिक अकैडमी में अभिनव भारत का कार्यक्रम
विजडम इंडिया संवाददाता।
25 सितंबर 2025
देहरादून।सुभारती समूह की शाखा अभिनव भारत के अन्तर्गत राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान का कार्यक्रम आज शिवालिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेलाकुई देहरादून मे सुभारती सँस्था के सँस्थापक डा.अतुल कृष्ण ने छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय चरित्र को विकसित करने की आवश्यकता है।देश प्रथम सदैव प्रथम हम सभी के जीवन का सिद्धांत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज मेजर आशाराम त्यागी, महावीर चक्र से सम्मानित के बलिदान और त्याग के स्मरण का दिवस है। हमें अपने सैनिकों को सम्मान देना चाहिए।

सैनिक हमारे देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं।हमें देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम,सौहार्द, मैत्रीपूर्ण भाव के साथ व्यवहार करना चाहिए।राष्ट्रीय चरित्र के लिए व्यक्तिगत चरित्र विकसित करने की आवश्यकता है।आज पँडित दीनदयाल उपाध्याय का भी जन्मदिन है जिन्होंने अन्तोदय के लिए कार्य करते हुए राष्ट्र हित में कार्य किया।हमें भी अन्तिम व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।आज वन्दे मातरम तथा जय हिंद जैसे नारों के माध्यम से राष्ट्रीय चरित्र विकसित करने की आवश्यकता है।डा. अतुल कृष्ण ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करते हुए राष्ट्रीय चरित्र को विकसित करने के भाव को मजबूत करने का आव्हान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय चरित्र अभियान देहरादून ईकाई के निदेशक डा.रवीन्द्र सैनी, शिवालिक ऐकेडमी के चेयरमैन सोमदत्त त्यागी, प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी, सुभारती अस्पताल के ओ.एस.डी.बलवंत बोहरा, डिजास्टर मैनेजमेंट के निदेशक रघुनाथ सिंह, एस.जी.आर.आर. इण्टर कालेज सहसपुर के प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण आदि उपस्थित थे।
