बीते कई सालों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों की जान दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से गई है। बीती रात यानी 27 जून को एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। एक्ट्रेस के मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। अदकारा की अचानक मौत के बाद लोग कार्डियक अरेस्ट के बारे में जानना चाह रहे हैं। इस बीमारी को लेकर जो सवाल लोगों के मन में सबसे ज्यादा आता है वह कि क्या ये समस्या जेनेटिक है? इस आर्टिकल में जानते हैं इस सवाल का जवाब और कार्डियक अरेस्ट के लक्षण।

क्या कार्डियक अरेस्ट जेनेटिक समस्या है?

क्यों होता है कार्डियक अरेस्ट? जिससे शेफाली जरीवाला की मौत का शक? देखें  बीमारी के शुरुआती और गंभीर संकेत - shefali-jariwala-died-cardiac-arrest-symptoms-or-not-truth  ...

रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डियक अरेस्ट जेनेटिक समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ जेनेटिक समस्याएं और दिल से जुड़ी बीमारियों का पारिवारिक इतिहास अचानक कार्डियक अरेस्ट के खतरे को बढ़ा सकता है। हालांकि, हमेशा ऐसा नहीं होता है। दिल की बीमारियों का पारिवारिक इतिहास होने से व्यक्ति में कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा होने की संभावना तब भी होती है जब जीन के जरिए हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां आपको मिली हों क्योंकि ये दोनों समस्या दिल की बीमारियों के लिए खरतनाक साबित होती है।

क्या है कार्डियक अरेस्ट के लक्षण

हृदय गति रुकने के समय होने वाले लक्षण

– व्यक्ति को अचानक बेहोशी हो सकती है।

– सांस रुक सकती है या बहुत असामान्य हो जाएगी।

– हांफना की समस्या।

– कलाई या गर्दन में नाड़ी का पता न लगना।

कार्डियक अरेस्ट बनी शेफाली जरीवाला के मौत की वजह, जानिए लक्षण और क्या ये  समस्या जेनेटिक है? Shefali Jariwala death from Cardiac arrest As per  Reports know the symptoms and is this

हृदय गति रुकने से पहले दिख सकते हैं ये लक्षण

– सीने में दर्द या बेचैनी

– सांस लेने में कठिनाई या घबराहट महसूस होना।

– चक्कर आना या हल्का सिरदर्द

– दिल की धड़कन बढ़ना

– मतली या उल्टी

– असामान्य रूप से थका हुआ या कमजोर महसूस करना।

– चिंता या भय की भावना

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *