Panch Kailash Yatra: भोलेनाथ के भक्त पूरी दुनिया में हैं। शिव के दर्शन के लिए भक्त हमेशा ललायित रहते हैं। हर शिवभक्त की ख्वाहिश होती है कि वो अपने जीवन काल में एक बार पंच कैलाश के दर्शन जरूर करे। क्या आप जानते हैं कि पंच कैलाश में कौन-कौन से पर्वत शामिल हैं? अगर नहीं तो यहां हम आपकी सारी शंकाएं दूर करेंगे। अगर आप भी पंच कैलाश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां जानिए कहां पर स्थापित हैं ये पंच कैलाश पर्वत।

1- कैलाश पर्वत

पंच कैलाश में सबसे पहला नाम है भगवान शिव के प्रमुख निवास कैलाश पर्वत का। इसे कैलाश पर्वत या कैलाश मानसरोवर के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्थित मानसरोवर झील के जल को पीने से कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं। कैलाश पर्वत तिब्बत में है। इसलिए यहां जाने के लिए भक्तों को वीजा की जरूरत पड़ती है।

kailash parvat yatra Mount Kailash journey will be between May and  September 2023 | कैलाश पर्वत की यात्रा: कब और कैसे की जाती है ये कठिन  यात्रा, रजिस्ट्रेशन से लेकर हर जरूरी ...

2- आदि कैलाश

पंच कैलाश में दूसरा नाम आता है आदि कैलाश का। इसे छोटा कैलाश भी कहा जाता है। यह उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में है। ऐसी मान्यता है कि यहां बैठकर भगवान शिव ने योग-ध्यान का अभ्यास किया था। आदि कैलाश पर्वत के पास पार्वती झील भी है।

Uttarakhand Know how and when you can visit Adi Kailash | Adi Kailash  Yatra: आदि कैलाश पर्वत के रहस्य तो सुने होंगे, ऐसे कर सकते हैं रोमांच से  भरी यात्रा

3- मणिमहेश कैलाश

यह पर्वत हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। मान्यताओं के अनुसार इस स्थान की रचना भगवान शिव ने माता पार्वती के लिए की थी। शास्त्रों में यहां भगवान शिव की तपस्या करने का जिक्र मिलता है। यहां मणि महेश झील भी है।

Manimahesh kailash: जानें, शिव जी के विवाह से जुड़ी मणिमहेश कैलाश और उसकी  रहस्यमय महिमा - manimahesh kailash-mobile

4- किन्नौर कैलाश

पंच कैलाश में अगला नाम आता है किन्नौर कैलाश का। ऐसी मान्यता है कि यहां पहली बार माता पार्वती से मुलाकात की थी। इसके साथ ही महाभारत में इस जगह का वर्णन देखने को मिलता है। यहां अर्जुन को पाशुपतास्त्र भगवान शिव से मिला था।

Kinner Kailash Trek Distance Yatra History A Mythical Abode Of Lord Shiva -  Amar Ujala Hindi News Live - हिमालय की बर्फीली चोटियों में स्थित है किन्नर  कैलाश, 14 किमी की चढ़ाई

5- श्रीखंड कैलाश

श्रीखंड कैलाश हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। यहां की यात्रा बेहद कठिन मानी जाती है। यह यात्रा केवल श्रावण के महीने में ही होती है। यह भारत की सबसे कठिन ट्रेकिंग यात्राओं में से एक है।

श्रीखंड महादेव पहुंचने के 6 मार्ग (6 ways to reach Shrikhand Mahadev)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *