यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बहुप्रतीक्षित जिला और महानगर की 70 इकाइयों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। यह घोषणा जिला मुख्यालयों पर की गयी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रदेश की कुल 98 संगठनात्मक जिला इकाइयों (जिला और महानगर समेत) में 70 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किये गये हैं और बाकी 28 जिला इकाइयों के अध्यक्ष बाद में घोषित किये जाएंगे।
भाजपा के उत्तर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश में 70 जिलाध्यक्षों की रविवार को घोषणा की गयी है। उन्होंने बताया कि इन जिलाध्यक्षों में 39 सामान्य वर्ग के, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग और छह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी के मुताबिक विजय मौर्य को लखनऊ जिला इकाई का अध्यक्ष, आनंद द्विवेदी को लखनऊ महानगर का, प्रदीप अग्रहरि को वाराणसी महानगर इकाई का, जनार्दन तिवारी को गोरखपुर जिला इकाई का और देवेश श्रीवास्तव को गोरखपुर महानगर इकाई का अध्यक्ष नामित किया गया है। भाजपा ने संगठनात्मक सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश को काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम छह क्षेत्रों और 98 जिला इकाइयों में विभाजित किया है।
इसके अलावा मैनपुरी में ममता राजपूत, औरैया में सर्वेश कठेरिया, कन्नौज में वीर सिंह भड़ोरिया, फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर, कासगंज में नीरज शर्मा, उन्नाव में अनुराग अवस्थी, आजमगढ़ में ध्रुव सिंह, आगरा में प्रशांत पौनिया, बलरामपुर में रवि मिश्रा, हरदोई में अजीत सिंह बब्बन और अमेठी में सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सुधांशु शुक्ला पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेहद करीबी माने जाते हैं। नोएडा की बात करें तो यहां अभिषेक शर्मा, आगरा में प्रशांत पौनिया, बलरामपुर में रवि मिश्रा, लखनऊ में विजय मौर्या, रायबरेली में बुद्धिलाल, लालगंज में विनोद राजभर, सुल्तानपुर में सुशील त्रिपाठी, चित्रकूट में महेंद्र कोटार्य, गाजियाबाद में चैन पाल सिंह गुर्जर, बहराइच में ब्रजेश पांडेय, गोंडा में किशोर कश्यप, बलिया में संजय मिश्रा, अजय मछलीशहर में अजय सिंह, मऊ में रामाश्रय मौर्य, बरेली में सोमपाल शर्मा, आंवला में आदेश प्रताप, फर्रुखाबाद में फतेह चंद्र वर्मा, प्रतापगढ़ में आशीष श्रीवास्तव, भदोही में दीपक मिश्रा, प्रयागराज गंगापार में निर्मला पासवान, प्रयागराज यमुनापार में राजेश शुक्ला, सोनभ्रद में नंदलाल गुप्ता, कानपुर देहात में रेणुका सचान, कानपुर ग्रामीण में उपेंद्र नाथ पासवान को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा के साथ ही महानगर अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई है। गोरखपुर से देवेश श्रीवास्तव, मथुरा सवे राजू यादव, आगरा से राजकुमार गुप्ता, लखनऊ से आनंद द्विवेदी, मेरठ से विवेक रस्तोगी, गाजियाबाद से मयंक, नोएडा से महेश चौहान, मुरादाबाद से गिरीश भंडुला, फिरोजाबाद से सतीश दिवाकर, बरेली से अधीर सक्सेना, वाराणसी से प्रदीप अग्रहरि, प्रयागराज से संजय शुक्ला, कानपुर उत्तरी से अनिल दीक्षित, कानपुर दक्षिण से शिवराम सिंह चौहान को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।