इस साल जनवरी और फरवरी महीने में बारिश काफी कम हुई है। जनवरी में 19.2 और फरवरी में 21.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 6.5 और 1.4 मिमी हुई है।

दिल्ली में सोमवार इस साल मार्च का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहता है। सप्ताह के अंत में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। रविवार तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इससे पहले बीती 27 फरवरी की सुबह गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 74 साल में फरवरी महीने का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया था। 1951-2025 तक की समयावधि पर गौर करें तो 27 फरवरी का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक था।

दिल्ली में इस साल 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल जनवरी और फरवरी महीने में बारिश काफी कम हुई है। जनवरी में 19.2 और फरवरी में 21.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 6.5 और 1.4 मिमी हुई है। मार्च के शुरुआत के दो दिनों में 2.0 मिमी दर्ज की गई है। मार्च में पूरे महीने में 19.1 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। उत्तर पश्चिमी भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से चार व पांच मार्च को दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

इस कारण से दो दिन तापमान 25-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री के बीच रहेगा। 6 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। सप्ताह का अंत आते-आते अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री पहुंच जाएगा। इससे दिन और रातें दोनों गर्म हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली और उसके आसपास नहीं दिखेगा। इस कारण यह सप्ताह शुष्क रहेगा। मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *