यूपी के प्रयागराज में महा कुंभ पौष पूर्णिमा (13 जनवरी 2025) से प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। महा कुंभ का पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा पर हुआ और दूसरा शाही स्नान मकर संक्रांति (14 जनवरी 2025) को किया गया है। अब महा कुंभ का तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या पर किया जाएगा। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है।
महा कुंभ 2025 शाही स्नान की तिथियां-
पौष पूर्णिमा: 13 जनवरी
मकर संक्रांति: 14 जनवरी
मौनी अमावस्या: 29 जनवरी
वसंत पंचमी: तीन फरवरी
माघी पूर्णिमा: 12 फरवरी
महाशिवरात्रि: 26 फरवरी
महा कुंभ के तीसरे शाही स्नान के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- 05:25 ए एम से 06:18 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 05:51 ए एम से 07:11 ए एम
विजय मुहूर्त- 02:22 पी एम से 03:05 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:55 पी एम से 06:22 पी एम
माघ कृष्ण अमावस्या कब से कब तक रहेगी: द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण अमावस्या 28 जनवरी 2025 को शाम 07 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी और 29 जनवरी 2025 को शाम 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगी।
महा कुंभ में शाही स्नान का महत्व:महा कुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, महा कुंभ में शाही स्नान करने से आध्यात्मिक शुद्धि, पापों का प्रायश्चित, पुण्य व मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि संगम में डुबकी लगाने से कई गुना ज्यादा पुण्य मिलता है।
