-यूपी वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था में तेजी से बढ़ रहा आगे: ब्रजेश पाठक – यूपी में बड़ी ताकत और ऊर्जा बस सही दिशा देने की जरूरत

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाले महाकुंभ से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने के लिए हमें जाति-धर्म संप्रदाय के ऊपर उठकर सोंचना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सनातन संस्कृति सदियों पुरानी है। आत्मा का परमात्मा से मिलना ही सनातन संस्कृति है। उत्तर प्रदेश में बड़ी ताकत और बड़ी ऊर्जा है, बस इसे सही दिशा देने की जरूरत है।

खनिज संपदाओं से भरा है यूपी

उप मुख्यमंत्री ने रविवार को ‘हिंदुस्तान द्वारा आयोजित दिव्य महाकुंभ-2025 के तीसरे सत्र में ‘बदलता यूपी एवं वन ट्रिलियन इकॉनामी की ओर बड़ा कदम विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में हम क्यूं जाएं? तो मैं कहना चाहूंगा कि यह हमारी सनातन संस्कृति से जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश में अब तक हुए महाकुंभ से इस बार हो रहा महाकुंभ सबसे हटकर होगा। हमारी सरकार ने इसके लिए भरपूर तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा कि देश के उन्हीं शहरों का सर्वाधिक विकास हुआ जहां नदियां हैं। समुद्र के किनारे वाले शहर आर्थिक रूप से अधिक मजबूत हुए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भले ही समुद्र न हो, लेकिन खनिज संपदाओं से भरा हुआ है। यहां से लोगों में शुरू से रहा है कि हम सब कर लेंगे। यही कारण है कि यहां के लोगों को रोता हुआ नहीं देखा जा सकता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *