मुलायम सिंह यादव की बहू और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रहित चाहने वाले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान किया है। अपर्णा यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के विकसित देशों की कतार में खड़े होने को अग्रसर है। देश और उत्तर प्रदेश को पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा है। योगी आदित्यनाथ बड़े कद के मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। जो राष्ट्रीय चिंतन और राष्ट्रीयता के साथ है, वह भाजपा को वोट करेगा। हुआ भी ऐसा ही जो व्यक्ति राष्ट्र के प्रति अपना अच्छा विचार रखता है जो देश को आगे बढ़ना चाहता है। वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। भारत को पहले लाचारी का देश माना गया लेकिन प्रधानमंत्री की नेतृत्व में भारत आज बदल गया है । प्रधानमंत्री के विदेशी भ्रमण ने भारत के सर को ऊंचा करने का काम किया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *