यूपी उपचुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार और भाजपा पर रविवार को हमला बोला। वोटिंग के दौरान धांधली के कई संगीन आरोप लगाए। इसी के बाद भाजपा की तरफ से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया। सपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि लाल टोपी वालों के काले कारनामे जनता जान चुकी है। लिखी हुई स्क्रिप्ट सपा मुखिया पढ़ रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के परिणामों से सपा की जमीन खिसक गई है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सैफई घराना परेशान है। लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर वोट हासिल किया था। इन लोगों को लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। इसी व्यवस्था से सांसद चुने गए हैं। अगर सपा को मुस्लिम समाज छोड़ दे तो सपा तीन टके की पार्टी रह जाएगी। मुस्लिम बहुल मुरादाबाद के कुंदरकी में सपा प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि कुंदरकी में मुस्लिम समाज ने भाजपा को वोट दिया है। सपा ने यादव बिरादरी को भी धोखा दिया। लोकसभा चुनाव में सिर्फ पांच यादव को टिकट दिया वे सभी परिवार के थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *