यूपी उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की भारी जीत हुई है। भाजपा गठबंधन ने नौ में से सात सीटें जीत ली हैं। सपा को केवल दो सीटें मिली हैं। सपा कानपुर की सीसामऊ और मैनपुरी की करहल सीट बचाने में कामयाब हुई है। सीसामऊ से सपा की नसीम सोलंकी, करहल से सपा के तेज प्रताप यादव जीते हैं। खैर से भाजपा के सुरेंद्रर दिलेर, गाजियाबाद से भाजपा के संजीव शर्मा और मीरापुर से रालोद की मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है। मझवां में भाजपा की सुचिस्मिता और फूलपुर में दिलीप पटेल ने जीत हासिल की है। कटेहरी में भाजपा के धर्मराज ने जीत हासिल की है। कुंदरकी में भाजपा के रामवीर सिंह ने जीत हासिल की है।

यूपी उपचुनाव की 9 सीटों में से छह पर भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी रालोद ने जीत ली हासिल की हैं। कुंदरकी में जीत की ओर है। भाजपा ने खैर, गाजियाबाद, मंझवा, फूलपुर, कटेहरी जीती है। मीरापुर रालोद के खाते में गई है।

9 में से सिर्फ 2 सीटों पर सपा को मिली जीत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार 9 सीट के परिणामों में समाजवादी पार्टी (सपा) को सीसामऊ व करहल सीट जीत दर्ज की।

 कुंदरकी की जीत को सीएम ने बताया ऐतिहासिक

कुंदरकी में भाजपा के रामवीर सिंह ने ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी ने कहा है कि ये राष्ट्रवाद की जीत है। जनता ने बांटने वाली राजनीतिक को खारिज कर दी है।

कटेहरी में सिर्फ 2 राउंड की मतणना बाकी, भाजपा 31 हजार से अधिक वोटों से आगे

कटेहरी में 29 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। सिर्फ दो राउंड की गिनती बची है। धर्मराज निषाद 31930 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *