पेरिस ओलंपिक 2024 का 11वां दिन आज यानी 6 अगस्त को हैं। भारत ने अब तक 3 मेडल जीते हैं। 11वें दिन भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) एक्शन में होंगे। वहीं, भारत आज अपने खेलों की शुरुआत टेबल टेनिस से करेगा। टेबल टेनिस मेंस टीम अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में चीन से भिड़ेगी।

इसके बाद भाला फेंक के मैच शुरू होंगे, जिसमें क्वालिफिकेशन का दौर चलेगा। कुश्ती में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) पर नजर होंगी। वहीं, भारतीय मेंस हॉकी टीम का सेमीफाइनल मैच में सामना जर्मनी से होगा।

Olympics 2024 Day 11 Live: रात में भारतीय हॉकी टीम का मैच

 आज हॉकी के सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना जर्मनी से होगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला रात को खेला जाएगा। भारत की निगाहें जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

6 Aug 20244:24:32 PM

Olympics 2024 Live: विनेश फोगाट ने ओक्सना लिवाच को दी मात

 विनेश फोगाट ने 50 किलो ग्राम रेसलिंग के सेमीफाइनल में शान से एंट्री मारी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की ख‍िलाड़ी लिवाक ओकसाना को 7-5 से करारी शिकस्त दी। अब विनेश का सेमीफाइनल मुकाबला आज ही रात 10:25 होगा।

 

6 Aug 20244:10:56 PM

Olympics 2024 Day 11 Live: विनेश के सामने यूक्रेन की खिलाड़ी की चुनौती

 महिला के 50 किलो भार वर्ग में विनेश फोगाट का सामना यूक्रेन की ओक्साना से हो रहा है।

6 Aug 20243:38:35 PM

Olympics 2024 Day 11 Live: पीटर एंडरसन ने किाय क्वालीफाई

 ग्रेन्डा के जेवलिन थ्रोअर पीटर एंडरसन ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पीटर ने 88.63 मीटर थ्रो किया।

6 Aug 20243:30:30 PM

Olympics 2024 Day 11 Live: अरशद नदीम ने फेंका 86.59

 पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर भाला फेंककर क्वालीफाई किया। वह नीरज के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

6 Aug 20243:24:18 PM

Olympics 2024 Day 11 Live: नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो

भारत के स्‍टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने क्‍वालीफाइंग राउंड में शानदार शुरुआत की है। चोपड़ा ने पहला थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका है। पता हो कि फाइनल में क्‍वालीफाई करने का आंकड़ा 84 मीटर रखा गया है।

6 Aug 20243:11:00 PM

Paris Olympics 2024 Day 11 Live: विनेश फोगाट ने जापान की Yui Susaki को 2-0 से हराया

पेरिस ओलंपिक 2024 में Womens Freestyle 50kg में महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती मैच में जापान की यूई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है।

6 Aug 20243:06:55 PM

Olympics 2024 Day 11 Live: टेबल टेनिस प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन से हारा भारत

 ओलंपिक्स 2024 में टेबल टेनिस प्री-क्वार्टर फाइनल में अंतिम-16 राउंड में भारत चीन से 0-3 से हारा

6 Aug 20242:44:10 PM

Paris Olympics 2024 Day 11 Live: शरथ कमल 5-11 से हारे चौथा गेम

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *