हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की थी। 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में इस बार बाजी विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) ने मारी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन वाले INDIA गुट ने यूपी में 43 सीटें जीतने में सफलता पाई है। कई लोग इसे भाजपा के लिए बहुत बड़ा नुकसान मान रहे हैं, जिसके चलते भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर बहुमत हासिल करने से वंचित रह गई। अब यूपी में एक बार फिर से अगले कुछ महीनों में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंच तैयार है।

लोकसभा के बाद अब INDIA और NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का मुकाबला विधानसभा सीटों पर है। दरअसल लोकसभा चुनावों में मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के नौ विधायक विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से विजयी हुए। उनमें से कुछ ने अपनी लोकसभा सीटें बरकरार रखने के लिए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है, और बाकी आने वाले दिनों में ऐसा करेंगे।

सीसामऊ विधानसभा सीट भी खाली 

सीसामऊ विधानसभा सीट भी खाली होने जा रही है, क्योंकि इसके सपा विधायक इरफान सोलंकी को आगजनी के एक मामले में हाल ही में सात साल की सजा सुनाई गई थी। यानी सोलंकी अब विधानसभा की सदस्यता खोने वाले हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज संसदीय क्षेत्र को बरकरार रखने के लिए अपनी करहल विधानसभा सीट पहले ही खाली कर दी है। जबकि पार्टी के मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने भी फैजाबाद (अयोध्या) संसदीय सीट जीतने के बाद विधायकी से इस्तीफा दे दिया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *