यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in , upsc.gov.in , पर चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Result 2023 declared : जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

UPSC CSE Result 2023 declared , Toppers List : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट (  UPSC Civil Services Result 2023 ) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। अनिमेष प्रधान दूसरे, दोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे, पीके सिद्धार्थ रामकुमार चौथे और रुहानी 5वें पायदान पर रहे। नीचे आप पहले 50 टॉपरों की लिस्ट देख सकते हैं। कुल 1016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 9 अप्रैल 2024 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 2 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2846 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1143 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें आईएएस के 180, आईपीएस के 200, आईएफएस के 37 के पद थे।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

रैंक, रोल नंबर और नाम
1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव
2 6312512 अनिमेष प्रधान
3 1013595 डोनुरु अनन्या रेड्डी
4 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5 6312407 रूहानी
6 0501579 सृष्टि डबास
7 3406060 अनमोल राठौड़
8 1121316 आशीष कुमार
9 6016094 नौशीन
10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति
11 6500593 कुश मोटवानी
12 5818509 अनिकेत शांडिल्य
13 0813845 मेधा आनंद
14 0867419 शौर्य अरोड़ा
15 2205311 कुणाल रस्तोगी
16 0415007 अयान जैन
17 0838034 स्वाति शर्मा
18 5818283 वरदा खान
19 0331058 शिवम कुमार
20 5804350 आकाश वर्मा
21 1101464 पुरूराज सिंह सोलंकी
22 8500883 अंशुल भट्ट
23 0308283 सौरभ शर्मा
24 5301033 प्रजानन्दन गिरि
25 6207400 रितिका वर्मा
26 6406864 रूपल राणा
27 1026031 नंदाला सैकिरण
28 0500060 पवन कुमार गोयल
29 6311776 सलोनी छाबड़ा
30 3516118 गुरलीन
31 1904851 विष्णु शशिकुमार
32 3402529 अर्जुन गुप्ता
33 1418091 रितिका आइमा
34 1530610 ज़ुफ़िशान हक
35 0861853 अभिनव जैन
36 0713649 आयुषी प्रधान
37 6304114 तेजस अग्निहोत्री
38 2612095 अनिमेष वर्मा
39 6305930 दीप्ति रोहिल्ला
40 1912320 अर्चना पी. पी
41 1220026 टी भुवनेश्रम
42 1310792 खोड़े समीर प्रकाश
43 8704716 ठाकुर अंजलि अजय
44 4100790 आकांक्षा सिंह
45 6316638 राम्या आर
46 3527471 भावेश
47 5803862 बसंत सिंह
48 5816635 अंशुल हिंदल
49 6308058 विरुपाक्ष विक्रम सिंह
50 0802613 के एन चंदना जाहन्वी

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

UPSC CSE Prelims 2024 : यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 16 जून को
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का आयोजन 16 जून 2024 को होगा। इस बार इसके जरिए आईएएस की 180 और आईपीएस की 150 वैकेंसी समेत 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी।   यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *