झांसी। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने जनपद निवासी एड. बृजमोहन यादव को रालोद का नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। एडवोकेट बृजमोहन यादव ने बताया कि श्रद्धेय भारत रत्न चौ० चरण सिंह एवं श्रद्धेय चौ० अजित सिंह की विचारधारा रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुये राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। पार्टी ने हमको जो जिम्मेदारी दी है हम उसे जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अशोक निरंजन ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष पद पर एड. बृजमोहन यादव की घोषणा की गई है उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर युवाओं को संगठन के रूप में तैयार करना और लोकसभा चुनाव में घर घर जाकर रालोद एवं एन डी ए की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठन युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे रहा है। वहीं रालोद प्रदेश सचिव डॉ अनिल त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम भारत रत्न चौधरी चरण सिंह है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब जातिवाद को भारतीय समाज के लिए सबसे घातक समस्या मानते थे। हम उनके आदर्शों को मानते हुए, उनके मूल्यों को बढ़ावा देकर उनके पदचिंहों पर चलना चाहिए।इस अवसर पर रालोद झांसी मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह उर्फ बबलू खंगार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजय रावत, युवा बुंदेलखंड अध्यक्ष रालोद नीरज पटेल,रालोद जिलाध्यक्ष नितिन कुमार उर्फ राधे भैया, राष्ट्रीय लोकदल जिला महामंत्री राकेश कुशवाहा बड़ागांव, लोकेंद्र पटेल, शिशुपाल पटेल, जयशंकर यादव सहित आदि कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।
