होली मनाने घर आ रहे परदेशि‍यों के सुगम सफर के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। परिवहन निगम अयोध्या परिक्षेत्र के सभी डिपो की यात्रियों की सुविधा के लिए ‘होली स्पेशल’ बसें चलाई जाएंगी।

होली मनाने के लिए घर आने वाले परदेशि‍यों  के सुगम सफर के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। परिवहन निगम अयोध्या परिक्षेत्र के सभी डिपो की यात्रियों की सुविधा के लिए ‘होली स्पेशल’ बसें चलाई जाएंगी। बसों के संचालन के लिए डिपोवार खाका तैयार हो गया है। विभिन्न मार्गों पर बसों की संख्या आवंटित कर दी गई हैं। स्पेशल बसों का संचालन 22 मार्च से एक अप्रैल तक सुनिश्चित होगा। इसमें दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से जिला मुख्यालयों तक यात्रियों के आवागमन की सुविधा का ख्याल रखा गया है।
होली पर विभिन्न राज्‍यों से घर पहुंचने के लिए मारामारी रहती है। यात्रियों को त्‍योहार पर सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने स्पेशल बसों को चलाने का निर्णय लिया है। अयोध्या परिक्षेत्र के अमेठी, सुल्तानपुर, अकबरपुर और अयोध्या डिपो में निगम एवं अनुबंधित कुल 360 बसें संचालित हो रही हैं। परिवहन निगम क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से निर्धारित रूट और बसों की संख्या के आंकड़े के मुताबिक अयोध्या- लखनऊ- गोरखपुर मार्ग पर 40, अयोध्या- आजमगढ़ मार्ग पर 20, अयोध्या-दिल्ली मार्ग पर आठ व अयोध्या- आगरा मार्ग पर दो बसें, सुल्तानपुर-दिल्ली के लिए नौ, सुल्तानपुर से कानपुर के लिए 10, सुल्तानपुर- वाराणसी- लखनऊ मार्ग पर पांच, सुल्तानपुर- आगरा चार, सुल्तानपुर- कानपुर, बलिया के लिए दो व सुल्तानुपर- लखनऊ के लिए 10 बसें चलेंगी।
इसी तरह, अमेठी- कानुपर चार, अमेठी- लखनऊ 20 और अमेठी-दिल्ली के लिए तीन बसें और अकबरपुर- अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, बलिया के लिए 14, अकबरपुर- आजमगढ़- अयोध्या- लखनऊ- आजमगढ़ मार्ग पर 30, अकबरपुर- टाण्डा एनटीपीसी-प्रयागराज मार्ग पर छह, अकबरपुर- राजेसुलतानपुर- दिल्ली मार्ग पर छह, अकबरपुर- टाण्डा- बस्ती- वाराणसी के लिए पांच बसों का संचालन होगा। इसके अलावा आमजगढ़ और अयोध्या मार्गपर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसलिए बसों से 50 अतिरिक्त फेरा लगाया जाएगा।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *