Ameen Sayaani: मशहूर रेडियो प्रजेंटर अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके बेटे राजिल सयानी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

Ameen Sayani, radio presenter known for 'Geetmala', passes away at 91 |  India News - Business Standard

बता दें कि 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी अपने समय के एक मशहूर रेडियो प्रजेंटर रहे हैं। उनकी  सुरीली आवाज और आकर्षक शैली से दर्शकों का मोहित रहा करते थे । उन्होंने अपना करियर अंग्रेजी भाषा के प्रसारक के रूप में शुरू किया और भारत की आजादी के बाद हिंदी भाषा में रोडियो प्रजेंट करने लगे।

सयानी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘गीतमाला’ के माध्यम से काफी लोकप्रियता हासिल की, जिसने भारत में रेडियो सुनने को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सयानी की गीतमाला, एक राष्ट्रीय घटना बन गई, जिसने लोकप्रिय हिंदी फिल्म संगीत का प्रदर्शन किया और दशकों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोताओं को “बहनों और भाइयों” के रूप में संबोधित करने का उनका विशिष्ट तरीका तुरंत पहचाना जाने लगा और लोगों को उनका ये तरीका काफी पसंद था।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *