भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पूरे दम-खम के साथ मैदान में उतरी अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) को एक साथ तीन मोर्चों पर घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव भी इसी साल दिसंबर में गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के साथ हो सकता है। आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी राष्ट्रीय राजनीति में पैर जमाने के लिए राजनीतिक आधार तलाश रही है।
इसी क्रम में ‘आप’ ने पिछले कुछ महीनों से गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। दरअसल, कांग्रेस के घटते राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए ‘आप’ को लगता है कि वह कांग्रेस की जगह लेने में सक्षम है, जो इस समय अपने सबसे खराब राजनीतिक दौर से गुजर रही है। हिमाचल और गुजरात में कई दशकों के बाद पहली बार कांग्रेस अपने दो दिग्गज नेताओं वीरभद्र सिंह और अहमद पटेल के बिना चुनावी मैदान में उतरेगी।

2022-09-13 16:49:24 https://www.wisdomindia.news/?p=5826

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *