उत्तर प्रदेश में बीते दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इससे पहले राज्य में सपा और बसपा में सरकार बना चुके हैं लेकिन सूबे में कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां ये तीनों दल आज तक चुनाव नहीं जीत पाए हैं। इन्हीं सीटों में से एक है यूपी वेस्ट की छपरौली विधानसभा सीट।छपरौली को राष्ट्रीय लोकदल का गढ़ माना जाता है। छपरौली विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद से लेकर आज तक, यहां ‘चौधरी परिवार’ का दबदबा ही देखने को मिला है। बीते दो विधानसभा चुनावों में जब पूरे यूपी में भगवा लहर चली, तब भी यहां राष्ट्रीय लोकदल के सिंबल पर लड़े प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छपरौली विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के अजय कुमार ने जीत दर्ज की। यह चुनाव रालोद और सपा मिलकर लड़े थे। इस चुनाव में रालोद प्रत्याशी को 1,11,880 वोट मिले जबकि बीजेपी के सहेंद्र सिंह रमाला को 82,372 वोट हासिल हुए। यहां तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी रहे लेकिन उन्हें सिर्फ 9,774 वोट प्राप्त हुए।

इस चुनाव में सहेंद्र सिंह रमाला रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वह राज्य में चुनाव जीतने वाले राष्ट्रीय लोकदल के एकमात्र प्रत्याशी थे। चुनाव में सहेंद्र सिंह रमाला को 65,124 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी सतेंद्र सिंह रहे।

सतेंद्र नजदीकी मुकाबले में 3842 वोटों से चुनाव हार गए, उन्हें 61,282 वोट प्राप्त हुए। साल 2017 में हुए चुनाव में सपा के मनोज चौधरी को 39,841 वोट और बसपा की राजबाला को 30241 वोट मिले। साल 2017 में चुनाव जीतने वाले सहेंद्र सिंह रमाला कुछ समय बाद बीजेपी में शामिल हो गए।

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भी छपरौली सीट पर रालोद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में रालोद के वीर पाल को 69394 मिले और उन्होंने 47,823 वोट हासिल करने वाले बसपा के देव पाल सिंह को चुनाव हराया। इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे सपा के मनोज कुमार को 14,103 और चौथे स्थान पर रहे बीजेपी के वेदपाल को 4,534 वोट हासिल हुए।

साल 1977 और 1980 में इस सीट पर JNP के नरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। इसके बाद साल 1985 में यहां LKD के सरोज वर्मा जीते। साल 1989 में यहां जनता दल के टिकट पर नरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। साल 1991 में छपरौली सीट पर जनता दल के अजीत सिंह और साल 1993 में फिर नरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। इसके बाद यहां 1996 में गजेंद्र कुमार मुन्ना, साल 2002 और साल 2007 में यहां रालोद के अजय कुमार को जीत हासिल हुई।फिरोजाबाद जिले की इस विधानसभा सीट पर सपा आखिरी बार साल 2002 में मामूली अंतर से चुनाव जीती थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *