लखनऊ। दिनांक 07/09/26 को विद्यालय जे० पी० पब्लिक स्कूल लोनहा लखनऊ ने जनपदीय बालक/ बालिका वुशू प्रतियोगिता 2026 का आयोजन चौक स्टेडियम बहुउद्देशीय हॉल लखनऊ में किया। प्रतियोगिता में जनपद के 16 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया , अंडर 19और अंडर 17 , दोनों वर्गों में 8 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ जनता गर्ल्स इंटर कालेज चैम्पियन रहा एवं जेo पीo पब्लिक स्कूल लोन्हा 3 गोल्ड और 1 सिल्वर पाकर दूसरे स्थान पर रहा,कुल 34 खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु चुने गए।

समस्त विजयी प्रतिभागियों को उनके द्वारा प्राप्त किए गए स्थानानुसार मेडल एवं प्रमाण पत्र श्री श्याम किशोर तिवारी, अपर निदेशक, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश श्री विश्वजीत पाण्डे मण्डल सचिव, श्री अमित श्रीवास्तव जनपद क्रीड़ा सचिव, श्री वेद प्रकाश यादव, श्रीमती मुक्ता बब्बर एवं श्रीमती बीना मिश्रा अध्यक्ष जे० पी० मिशन न्यास, शशिभाल अवस्थी संरक्षक जे० पी० पब्लिक स्कूल तथा श्रीमती गीता अवस्थी उपाध्यक्ष जे० पी० मिशन न्यास द्वारा वितरित किए गए।

अन्त में जे० पी० पब्लिक स्कूल की दिव्यानी मिश्रा सह संयोजक एवं प्रदीप शुक्ला जे० बी० आर इण्टर कॉलेज, रामबाबू गंगवार प्रबंधक जे० पी० पब्लिक स्कूल तथा श्रीमती ऊषा मिश्रा प्रबंधक जे० पी० मिशन न्यास के द्वारा समस्त विद्यालयों को मेडल

प्रदान पश्चात श्री वैभव मिश्रा न्यासी जे० पी० मिशन न्यास ने समस्त प्रतिभागियों को उत्साह वर्धन के साथ-साथ श्री आकाश मौर्या शारीरिक शिक्षक एवं वुशू कोच जे० पी० पब्लिक स्कूल का कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु धन्यबाद दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *