भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों को चुनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भाजपा ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, जो आज शाम तक संबंधित राज्यों में पहुंच जाएंगे। राजस्थान के लिए भाजपा ने राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक बनाया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और आशा लखेड़ को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा रहा है। छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनोवाल को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा जा रहा है।