Nvidia के पूर्व CEO हुआंग ने मुझे किया फोन, ट्रंप का खुलासा, बोले- ‘वो नर्क से गुजर रहे’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग को एनवीडिया में अपना पद बचाने के लिए संघर्ष करने को कहा था. जानें हुआंग के इस्तीफे और कंपनी में हुए बड़े बदलाव की पूरी कहानी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनसेन हुआंग को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हुआंग ने उन्हें कॉल किया था. उस दौरान ट्रंप ने हुआंग को कंपनी में अपना पद बचाने के लिए संघर्ष करने की सलाह दी थी. ट्रंप ने बताया कि हुआंग कह रहे थे कि मेरी वजह से मेरी पत्नी और परिवार को क्या कुछ झेलना पड़ रहा है. उन्होंने मुझे बताया कि वे नर्क से गुजर रहे हैं. उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपनी पत्नी और परिवार की है.
हालांकि, हुआंग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद एनवीडिया ने घोषणा की है कि कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कोलेट क्रेस्स अंतरिम CEO का कार्यभार संभालेंगी, जबकि बोर्ड किसी स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश करेगा.
हुआंग के निजी संबंधों के बारे में खुलासे होने के बाद उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी, जिसके बीच ट्रंप ने हस्ताक्षेप करने की कोशिश की थी. जेनसेन हुआंग का एक चीनी लड़की के साथ अफेयर का मामला सामने आया था, जिस पर स्पाई होने का शक अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया. इन आरोपों के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी और एनवीडिया ने भी एक जांच करने में मदद पहुंचाई.
राष्ट्रपति ट्रंप और हुआंग का रिश्ता
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हुआंग का बचाव किया था. उन्होंने हुआंग को एक सम्माननीय व्यक्ति बताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि हुआंग को उस महिला के चीनी खुफिया एजेंसियों से कथित संबंधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हुआंग ट्रंप के करीबी लोगों में सबसे प्रभावशाली बिजनेस अधिकारियों में से एक थे. उन्होंने ट्रंप प्रशासन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंडे का कई बार समर्थन किया था. साथ ही, जब एनवीडिया चीनी बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही थी, तब हुआंग ने कई बार अमेरिका का दौरा भी किया था.
एनवीडिया के प्रमुख मई में चीन की यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में भी सवार थे. इसके अलावा, सितंबर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर में भी उन्होंने हिस्सा लिया था. ट्रंप ने पहले भी हुआंग की तारीफ की थी और इस साल की शुरुआत में उन्हें नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित किया था.
चीन ने जासूसी के दावों को खारिज कर दिया
हुआंग के एलिस हुआंग नाम की एक चीनी बिजनेल वुमेन के साथ संबंधों की खबरें सामने आई थी. इसके बाद दोनों के रिश्तों की जांच शुरू हुई. एलिस हुआंग, सिंगापुर स्थित मेगास्पीड इंटरनेशनल की पूर्व कार्यकारी अधिकारी रही हैं. अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक था कि वह चीन को जानकारी पहुंचा रही थीं, हालांकि इन आरोपों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
चीन ने जासूसी के इन दावों को खारिज कर दिया है. एनवीडिया के बोर्ड ने पहले ही इस बात कीजांच शुरू कर दी थी कि क्या उनके CEO को किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना बनाया गया था. उस समय कंपनी ने कहा था कि उनके पास ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि कंपनी के बिजनेस सीक्रेट या नेशनल सिक्योरिटी से कोई समझौता हुआ है.