मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें 12 नवंबर से प्रति लीटर अब कितना महंगा मिलेगा?
मदर डेयरी दूध की कीमत आगे आने वाले समय में और बढ़ने वाली है. बताया जा रहा है कि कंपनी 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने जा रही है.
महंगाई के इस दौर में आम आदमी को एक और झटका लगने जा रहा है. दरअसल, मदर डेयरी गुरुवार, 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने जा रही है. इससे पहले कंपनी ने 14 मई 2026 को दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे. अब फिर से कीमतें बढ़ने जा रही हैं.
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ गई है. इस वजह से कंपनी को इस बढ़े हुए कॉस्ट का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है. मदर डेयरी दूध की बिक्री से होने वाली कुल आय का 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे दूध उत्पादक किसानों को देती है.
अब कितने में मिलेगा दूध?
NCR में टोन्ड दूध (खुला दूध) की कीमत 58 प्रति लीटर से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.
फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) अब 72 के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
टोन्ड दूध (पैकेट वाला) की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.
डबल टोन्ड दूध की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी.
गाय के दूध की कीमतें 62 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं.
क्रमवार चेक करें रेट
| दूध की किस्म | पुरानी कीमत (प्रति लीटर) | नई कीमत (प्रति लीटर | कुल बढ़ोतरी |
| फुल क्रीम दूध (पाउच) | 72 रुपये | 76 रुपये | 4 रुपये |
| गाय का दूध | 62 रुपये | 65 रुपये | 3 रुपये |
| टोंड मिल्क (पाउच) | 60 रुपये | 62 रुपये | 2 रुपये |
| टोंड मिल्क (थोक/बल्क वेंडेड) | 58 रुपये | 60 रुपये | 2 रुपये |
| डबल टोंड मिल्क | 54 रुपये | 56 रुपये | 2 रुपये |