Breaking News Education News School News रिपोर्टर: नीतीश शुक्ला

एलडीसी पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी ‘दृष्टि’ एवं NCSC का आयोजन

b560b238-f251-4380-aff1-55dc9927d75f

एलडीसी पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी ‘दृष्टि’ एवं NCSC का आयोजन

Oct 28, 2026, 10:57

विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक प्रतिभा, नवाचार एवं रचनात्मकता का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सोरांव, प्रयागराज, 27 अक्टूबर 2026। एलडीसी पब्लिक स्कूल, सोरांव में मंगलवार को विज्ञान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘दृष्टि विज्ञान प्रदर्शनी’ एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने वैज्ञानिक मॉडलों, परियोजनाओं और नवाचारी विचारों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

b560b238-f251-4380-aff1-55dc9927d75f

कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) के अतिथि डॉ. मोहम्मद मसूद (डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर ) के मार्गदर्शन और श्रीमती पूजा गुप्ता (नोडल कॉर्डिनेटर) डॉ. राजेश्वर शुक्ला, सहायक प्रोफेसर, सहित डॉ. अश्वनी शर्मा, सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रगति, श्री सुरेंद्र कुमार जायसवाल, जूही श्रीवास्तव, श्री दीपक कुमार सिंह, अंजलि वर्मा तथा मोहम्मद अकबर अली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वहीं, दृष्टि विज्ञान प्रदर्शनी में अतिथि के रूप में डॉ. जुबिल जॉय असिस्टेंट प्रोफेसर MNNIT ,लेक्चरर श्री अनुपम परिहार, श्रीमती अनु अग्रवाल एवं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं का अवलोकन किया तथा उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और नवाचार की सराहना की।

इस आयोजन में एलडीसी पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त एसएमपीपीएस, जगत तारन गोल्डन जुबिली स्कूल, रामानुजन पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम तथा पतंजलि ऋषिकुल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विभिन्न विद्यालयों की भागीदारी ने कार्यक्रम को शैक्षिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से और अधिक समृद्ध बनाया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन एलडीसी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री विवेक गुप्ता, डायरेक्टर श्रीमती पूजा गुप्ता तथा प्रधानाचार्य डॉ. सुधांशु द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने, प्रयोगों के माध्यम से सीखने तथा समाज की समस्याओं के समाधान के लिए नए विचार प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट मॉडलों एवं परियोजनाओं के माध्यम से यह संदेश दिया कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दैनिक जीवन की समस्याओं को समझने और उनका समाधान खोजने का एक सशक्त माध्यम है।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास, टीमवर्क और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा एक-दूसरे के विचारों से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में उनकी रुचि विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

— जनसंपर्क एवं मीडिया रिपोर्ट
एलडीसी पब्लिक स्कूल, सोरांव, प्रयागराज

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *