भारतीय सेना के सभी इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटरों को पीछे छोड़ते हुए जाट रेजिमेंटल सेंटर ने वर्ष-2026 का सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ, हरित एवं सतत सेंटर का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।
22 अक्टूबर को नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में आयोजित समारोह में सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर हरजीत प्रीत पाल सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि उपलब्धि स्वच्छता, सुव्यवस्थित परिसर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सेंटर की प्रतिबद्धता की बड़ी पहचान है।
सैन्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्व केवल परिसर को साफ-सुथरा रखने के साथ अनुशासित कार्यशैली, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता है। जाट रेजिमेंटल सेंटर ने इन क्षेत्रों में अपनाए जा रहे मानकों पर खरा उतरते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सेंटर कमांडेंट ने कहा कि वर्ष-2026 का यह पुरस्कार जाट रेजिमेंटल सेंटर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही, यह स्वच्छता और हरियाली को संस्थागत कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी नई पहचान देता है।
