अरुणाचल बॉर्डर तनाव: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से पूछे 3 सवाल

चीन को क्लीन चिट…’, अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईटीबीपी डीजी के बयान के बाद भारत-चीन तनाव को लेकर तीन सवाल किए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

कांग्रेस ने भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर हुए टकराव को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार (23 अक्टूबर) को कहा कि चीन को क्लीन चिट देना बंद कर देना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें देश को सच बताना चाहिए. खरगे ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से तीन सवाल भी किए हैं. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा की बात की है.

खरगे ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए एक्स पर लिखा, ‘चीन को क्लीन चिट देना बंद कीजिए. प्रधानमंत्री मोदी को देश के सामने सच सामने लाना चाहिए. उन्हें तीन सवालों के जवाब देने चाहिए.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और राजनयिक जवाबदेही से जुड़े सवाल किए हैं.

उन्होंने कहा, ‘आईटीबीपी के डीजी द्वारा अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना के साथ जारी झड़पों की पुष्टि बेहद चिंताजनक है. डोकलाम और गलवान के बाद क्या एक और बार टकराव हुआ है? अगस्त में टैक्सिंग के पास चीनी घुसपैठ की खबरें आई थीं. फिर भी, वाचा-दमाई में कॉर्प्स कमांडर स्तर की बातचीत के 47 दिन बीत जाने के बाद भी टकराव जारी है. क्या भारत के गश्त (पेट्रोलिंग) करने के अधिकार से समझौता हुआ है? देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है?’

अपडेट जारी है…

0Shares

More From Author

दिसंबर से फरवरी तक ट्रेन यात्रियों को झटका, यूपी में कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद

सऊदी अरब में नजरुल और स्विटी को सजा क्यों मिली? जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *