October 20, 2026

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 10 भारतीय बल्लेबाज, सहवाग सूची से बाहर

0
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 10 भारतीय बल्लेबाज, सहवाग सूची से बाहर

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में 19 अक्टूबर 2026 का दिन भारतीय क्रिकेटर चिन्मय सुतार के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने 400 रन की पारी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए, अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर किया। वह 400 रन की पारी खेलने के बावजूद सबसे बड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट की पारी खेलने के मामले में नंबर 2 भारतीय रहे। इस लिस्ट में नंबर 1 पर 1948-49 से एक बल्लेबाज कायम हैं।

1948-49 रणजी ट्रॉफी में भारत के बीबी. निम्बालकर ने नाबाद 443 रन की पारी खेली थी। अब 78 साल बाद चिन्मय सुतार ने उनके क्लब में एंट्री कर ली। वहीं भारतीयों की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ का भी नाम मौजूद है।

शॉ ने 379 रन की पारी रणजी ट्रॉफी 2022-23 में असम के खिलाफ खेली थी। उस समय शॉ मुंबई की टीम का हिस्सा थे, अब वह महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं। वहीं संजय मांजरेकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 1990-91 में बॉम्बे (अब मुंबई) के लिए 377 रन हैदराबाद के खिलाफ बनाए थे।

साथ ही वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा और विजय मर्चेंट भी इसका हिस्सा हैं। पुजारा इस लिस्ट में 10वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं भारत के लिए इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में दो ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग का नाम इस लिस्ट से गायब है। सहवाग ने भारत के लिए टेस्ट में 309 और 319 रन की पारी खेली हैं, मगर इस टॉप 10 की लिस्ट में उनका नाम मौजूद नहीं है।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप के मुकाबले में मिजोराम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नाबाद 400 रनों की पारी खेली। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं रणजी में ऐसा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *