हेट स्पीच मामले में आजम खान को तीन साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधायिकी भी चली गई है। कोर्ट से सजा का ऐलान होने के बाद आजम अब चौतरफा घिर चुके हैं। सियासत से लेकर बॉलीवुड तक आजम को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहा है। रामपुर पहुंचे रजा मुराद और जयाप्रदा ने भी आजम की सजा को एक नजीर बताया। मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने भड़काऊ भाषण मामले में सपा नेता आजम खां को सजा सुनाए जाने के मुद्दे पर कहा सभी नेताओं को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने नफरती बयान देने वाले सभी नेताओं पर कार्रवाई की हिमायत की।रामपुर पहुंचे रजा मुराद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने आजम खां को सजा सुनाए जाने और उनकी विधायकी रद किए जाने पर कहा कि आजम खां दस बार विधायक रहे हैं तो जनता का समर्थन तो हासिल होगा ही। आजम खां ने क्या भाषण दिया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है और उनकी विधायकी रद की गई है। मुल्क की बड़ी अदालतों के दरवाजे उनके लिए खुले हुए हैं। अगर उन्हें लगता है कि कोर्ट ने उनके साथ नाइंसाफी की है तो वह उसे चुनौती दे सकते हैं। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर कहा कि देश में कई और नेताओं ने नफरती भाषण दिए हैं उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। कानून का चश्मा सब के लिए बराबर होना चाहिए। कहा कि इस मुल्क में सभी को इंसाफ मिलता है।
2022-10-29 16:38:51 https://wisdomindia.news/?p=7503