लखनऊ, 28 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की कक्षा 9 की छात्रा मेधावी किंजल शर्मा ने वन्यजीवन पर आधारित अन्तर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता इन्स्टीट्यूट ऑफ वाइल्डलाइफ साइन्सेज एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग के अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने ‘रिइन्ट्रोडक्शन ऑफ चीता इन इण्डिया’ विषय पर अपने विचार रखते हुए तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास व अभिव्यक्ति की क्षमता का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया एवं पर्यावरण संरक्षण व वन्य जीव संरक्षण का संदेश देकर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया। निर्णायक मंडल ने सी.एम.एस. छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने किंजल के उज्जवल भविष्य कामना की है। सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा के विकास हेतु उन्हें इस प्रकार की रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। इसके साथ ही पर्यावरण जैसे सामाजिक विषयों पर भी छात्रों में जागरूकता प्रवाहित कर रहा है, यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

2022-10-28 13:38:57
14 DECEMBER WISDOM
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *