पूरा देश आज आजाद भारत के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। सुबह लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया। इसके बाद यादगार भाषण से देश को संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हुआ और पूरा देश जश्न में डूब गया। भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर कई मित्र देशों की तरफ से बधाई संदेश भी आए हैं। नेपाल के पीएम बालेन शाह, इजरायल के राष्ट्रपति हैर्जोग और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोस्त देश के रूप में भारत और भारतीय लोगों को आजादी की बधाई दी।
इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने सोशल मीडिया साइट पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और भारत के लोगों को आजादी की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “इजरायल राज्य की तरफ से में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को उनके 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देता हूं। उम्मीद है कि भारत और इजरायल की खूबसूरत दोस्ती ऐसे ही बढ़ती रहेगी।”
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं सालगिरह पर बधाई दी। उनके कार्यालय की तरफ से जारी एक पोस्ट में पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई दी गई। नेपाली पीएम कार्यालय के ऑफिशियल हैंडल से डाले गए इस पोस्ट में कहा गया, ” भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दोस्ताना भारतीय लोगों और सरकार को शुभकामनाएं देता हूं।”
इसके साथ ही नेपाली पीएम ने दोनों देशों के बीच में ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए लोगों के बीच के रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, “उम्मीद है कि हमारे बीच का मजबूत ऐतिहासिक रिश्ता, लोगों के बीच के संबंध और भारत और नेपाल की सरकारों के बीच का सहयोग आने वाले कई वर्षों तक बना रहेगा।”
अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत की आजादी की 80वीं सालगिरह के मौके पर पीएम मोदी और भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की तरफ से में भारतीय लोगों को आजादी की बधाई देना चाहता हूं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के करीबी रिश्तों की वजह से भारत और अमेरिका के रिश्ते आज अपने सबसे मजबूत दौर में हैं।”
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के राष्ट्रपति थारर्मन शानमुगरत्न ने राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्मू को पत्र लिखकर अपनी बधाई दीं। उन्होंने भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा,”सिंगापुर के लोगों की तरफ से में भारत की सरकार और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर बधाई देना चाहता हूं।”
इन देशों के अलावा कई अन्य देशों ने भी भारत को आजादी की वर्षगांठ के मौके पर बधाई दी।
