बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि राज्य हित में सीएम नीतीश कुमार अगर सत्ता बदलने की बात करते हैं तो मैं उसका स्वागत करुंगा। मांझी शुक्रवार को गया में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने प्रशांत किशोर के इस बयान पर अपनी बात रखी, जिसमें नीतीश कुमार के भाजपा से मिले होने की बात कही गई है। मांझी ने कहा कि राजनीतिक में कोई 2 जोड़ 2 चार ही नहीं होता। 2 जोड़ 2 छह और 2 जोड़ 2 बराबर 2 भी होता है। राजनीति में अभी जो परिस्थिति चल रही है। नीतीश कुमार अगर इसमें कोई दिक्कत समझते हैं तो इधर उधर की बात कर सकते हैं। सत्ता बदलने की बात कर सकते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा।

2022-10-21 17:25:46
नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग के परिवर्तन में सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यमों के योगदान
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *