भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के बहुप्रतीक्षित मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे सुपर 12 चरण के इस मुकाबले की ओवरों मे कटौती संभव है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को 80 से 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इस दौरान एक से पांच मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार की शाम को भी मेलबर्न में तेज बारिश हुई और अगर रविवार को ऐसा हुआ तो क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए यह निराशाजनक होगा। स्थानीय लोगों का हालांकि मानना है कि अगर बारिश हुई भी तो इस मैदान में उससे निपटने के लिए सुविधाएं मौजूद है।इस मैच की सभी टिकट चंद मिनटों में बिक गए थे और मैदान में लगभग 80 से 90 प्रतिशत भारतीय टीम के प्रशंसक मौजूद रहेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच 2016 टी20 विश्व कप मैच से पहले भी काफी बारिश हुई थी लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान की शानदार ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी प्रणाली) के कारण मैच पूरे ओवरों का हुआ था।

2022-10-21 17:17:06 https://wisdomindia.news/?p=7273
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *