आतंकवाद को लेकर यूएन सिक्यॉरिटी काउंसिल की दो बैठकों की मेजबानी भारत करने वाला है। इस महीने के आखिरी में ही ये दोनों बैठकें होनी हैं। खास बात यह है कि इसमें से एक बैठक मुंबई के उसी ताज होटल में होगी जिसमें साल 2008 में आतंकी हमला हुआ था। यूएन सिक्यॉरिटी काउंसिल बहुत विरले ही अपने हेडक्वार्टर से बाहर ऐसी बैठक करता है। भारत में नई दिल्ली और मुंबई में दो बैठकें होनी हैं। जानकारों का कहना है कि यह सातवीं बार है जब किसी और देश में यूएन मीटिंग कर रहा है।
साल 2015 के बाद यह ऐसी पहली बैठक है जो कि न्यूयॉर्क के बाहर हो रही है। यूएन की काउंटर टेररिजम कमिटी में 15 स्थायी और अस्थायी सदस्य हैं। 2022 में भारत इस समिति का अध्यक्ष है। जानकारों का यह भी कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों को देखते हुए यूएन सिक्यॉरिटी काउंसिल ने यह बैठक भारत में करने का फैसला किया है।

इस बैठक की ज्यादातर औपचारिकताएं नई दिल्ली में होने वाली बैठक में होगी। बैठक में सभी 15 सदस्य देश भाग लेने वाले हैं। बता दें कि 2008 में हुए आतंकी हमले में लश्कर के आतंकियों ने 166 लोगों की हत्या कर दी थी। इसलिए यह बैठक से पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश मिलने वाला है।

2022-10-12 16:18:57 https://wisdomindia.news/?p=6877
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *