मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर हैं। अयोध्या में सीएम योगी ने 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने घोषणा करते हुए कहा कि अब से दो नगर पंचायतों के नाम बदले जाएंगे। भदरसा का नाम बदलकर भरतनगर-भरतकुंड किया जाएगा। ये भगवान राम के छोटे भाई भरत के सम्मान में किया जा रहा है। वहीं, खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम अब मां ज्वाला देवी के नाम से होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सोहावल विकासखंड परिसर में स्थापित स्व मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवास की चाबी सौंपी। सीएम योगी का कार्यक्रम सोहावल ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किया गया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम के छोटे भाई भरत के सम्मान में अब भदरसा को भरतनगर-भरतकंड के नाम से जाना जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि अब भदरसा, भदरसा नहीं होगा। वो भरतनगर-भरतकुंड होगा। भाई-भाई के बीच में किस प्रकार का संबंध होना चाहिए ये भरत जी ने प्रभु के प्रति अपना आदर और अपनी श्रद्धा को व्यक्त करते हुए व्यक्त की है। 14 वर्ष तक उसी भरतकुंड के पास रहकर के उन्होंने भगवान राम की आज्ञा का पालन किया। उनकी चरण पादुकाएं अयोध्या का संचालन कर रहीं थीं। भरत जी की समृति को, भरत जैसा भाई दुनिया के अंदर मिलना कठिन है। लेकिन अयोध्या का सौभाग्य है कि अयोध्या ने प्रभु राम भी दिए, भरत भी दिए, लक्ष्मण भी दिए, शत्रुघ्न भी दिए। देश में हम कहीं भी जाते हैं। पूरब में जाते हैं पश्चिम में जाते हैं, उत्तर में जाते हैं दक्षिण में जाते हैं, कहीं भी जाते हैं अयोध्या की पहचान आज भी मौजूद है। और इसलिए भदरसा अब भरतपुर-भरतकुंड के नाम से जाना जाएगा। इसे नगर पंचायत के रूप में आगे बढ़ाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज लाखों लोग अयोध्या आते हैं। उन्होंने (समाजवादी पार्टी) हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ पढ़ने के लिए लोगों को इकट्ठा करके पाप किया था। लेकिन हमने अयोध्या को एक नई पहचान दी है। आज अयोध्या सड़क, रेल और हवाई मार्ग से जुड़ी हुई है। लंबे समय तक अयोध्या की अनदेखी की गई। जो लोग आज भक्ति की बातें करते हैं, उन्होंने ही हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ पढ़ने का आयोजन किया था। क्या कांग्रेस या समाजवादी पार्टी कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर पाएगी? तो फिर, उन्होंने यह पाप क्यों किया?
