श्री राकेश कौल, चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर – रिटेल बिज़नेस, बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व नाम बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड)
यात्रा हमेशा नई जगहों को खोजने, नए लोगों से मिलने और अनजान रास्तों पर कदम रखने का रोमांच और उत्साह लेकर आती है। लेकिन आज के दौर में, उस उत्साह के साथ अनिश्चितता का एक डर भी जुड़ गया है। अचानक आए तूफान, भीषण गर्मी, बाढ़ और जंगलों की आग जैसी चरम मौसमी घटनाएं यात्राओं को काफी प्रभावित कर रही हैं। ये रुकावटें न केवल हमारे यात्रा कार्यक्रम को बिगाड़ती हैं, बल्कि इस पर भी असर डालती हैं कि यात्री कैसे योजना बनाएं, कैसे तैयारी करें और अपने पैसे की सुरक्षा कैसे करें। यहीं पर ट्रैवल इंश्योरेंस काम आता है, जो प्रकृति की अनिश्चितताओं के सामने एक व्यावहारिक सुरक्षा कवच की तरह है।
खराब मौसम के कारण यात्रा में रुकावट आने पर मिलने वाला कवरेज:
ट्रिप कैंसलेशन: अगर खराब मौसम के कारण आपकी यात्रा कैंसल हो जाती है, तो इंश्योरेंस नॉन-रिफंडेबल लागतों जैसे फ्लाइट, होटल या टूर के खर्चों को रीइम्बर्समेंट करता है।
फ्लाइट में देरी: जब देरी एक तय लिमिट (आमतौर पर 3-6 घंटे) से अधिक होती है, तो पॉलिसी के तहत प्रतीक्षा अवधि के दौरान भोजन, होटल में रहने या अन्य आवश्यक सुविधाओं को कवर किया जाता है.
कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाना: अगर खराब मौसम के कारण आपकी कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाती है, तो इंश्योरेंस आपके गंतव्य तक पहुंचने पर होने वाले अतिरिक्त यात्रा या लॉजिंग के खर्चों का भुगतान करता है। उदाहरण के लिए, बर्फबारी के कारण आपकी पहली फ्लाइट में देरी हो जाती है और आपकी आगे की इंटरनेशनल फ्लाइट छूट जाती है। ऐसी स्थिति में, पॉलिसी रीबुकिंग और रातभर ठहरने की लागत को कवर करती है।
यात्रा बीच में छोड़ना: अगर खराब मौसम की वजह से आपको अपनी यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ती है, तो इंश्योरेंस कंपनी होटल बुकिंग या टूर जैसे इस्तेमाल नहीं हो पाए प्रीपेड खर्चों को रीइम्बर्स करती है।
अतिरिक्त आवास: डाइवर्ज़न या देरी होने पर रात भर रुकने का खर्च “ट्रिप इंटरप्शन” के तहत कवर किया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी फ्लाइट तूफान के कारण किसी अन्य शहर में डाइवर्ट की जाती है और आपको रात में वहीं रुकना पड़ता है, तो रसीदें और एयरलाइन डॉक्यूमेंटेशन सबमिट करने पर पॉलिसी होटल में ठहरने का खर्चा रीइम्बर्स करती है।
सामान मिलने में देरी से सुरक्षा: अगर फ्लाइट का रास्ता बदलने या एयरपोर्ट बंद होने के कारण आपका सामान मिलने में देरी होती है, तो यह सुविधा आपके बैग आने तक कपड़े, टॉयलेट्री और अन्य ज़रूरी चीज़ें खरीदने के लिए खर्च की गई राशि का कवर देती है। उदाहरण के लिए, अगर भारी कोहरे के कारण आपका सामान 24 घंटे की देरी से आता है, तो आप ज़रूरी चीजें खरीद सकते हैं और रीइम्बर्समेंट प्राप्त कर सकते हैं।
जलवायु परिवर्तन से अपनी यात्रा को कैसे सुरक्षित रखें:
सही कवरेज चुनें: ऐसी इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी चुनें जिसमें तूफान, बाढ़ और चक्रवात जैसी मौसम संबंधी घटनाओं से सुरक्षा शामिल हो। सुनिश्चित करें कि पॉलिसी इन घटनाओं के कारण होने वाली ट्रिप कैंसलेशन, देरी और इमरजेंसी मेडिकल खर्चों को कवर करती हो।
मौसम और यात्रा संबंधी सलाहों के बारे में अपडेट रहें: प्राकृतिक आपदाओं और खराब मौसम के कारण संभावित फ्लाइट कैंसलेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए स्थानीय मौसम रिपोर्ट, सरकारी ट्रैवल एडवाइजरी और एयरलाइन द्वारा दिए जाने वाले अलर्ट्स को नियमित रूप से देखते रहें। ध्यान दें कि ट्रैवल पॉलिसी जारी करने से पहले ही जिन घटनाओं के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी मिल चुकी हो, उनके लिए यात्रा या फ्लाइट कैंसल होने का क्लेम नहीं किया जा सकता है।
डॉक्यूमेंट संभाल कर रखें: अपनी बुकिंग, टिकट और खर्चों की रसीदों की कॉपी सुरक्षित रखें, क्योंकि मौसम की वजह से यात्रा कैंसल होने या देरी होने पर क्लेम प्रोसेस करने के लिए इंश्योरेंस कंपनी को इन डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत होती है। अपने फोन पर या क्लाउड स्टोरेज में डिजिटल कॉपी स्टोर करना काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
अपने इंश्योरेंस प्रदाता से संपर्क करें: अगर मौसम की वजह से आपकी यात्रा में कोई रुकावट आती है, तो तुरंत अपनी इंश्योरेंस कंपनी को इसकी सूचना दें। तुरंत सूचना देने से क्लेम की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी हो सकती है और यह सुनिश्चित होता है कि ज़रूरत पड़ने पर आपको इमरजेंसी सहायता समय पर मिल सके।
विदेश यात्रा की योजना बनाते समय ट्रैवल इंश्योरेंस बहुत ज़रूरी है, क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का मिजाज अब अनिश्चित हो गया है। एक कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी आपको यात्रा कैंसल होने पर महंगे खर्चों, हेल्थ इमरजेंसी और अप्रत्याशित देरी से सुरक्षित कर सकती है, जिससे आपको मौसम से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास मिलता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *