दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस खुर्जा के पास खड़ी हो गई। बताया गया कि ट्रैक्शन मोटर में खराबी के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। करीब छह घंटे तक ट्रेन की खराबी ठीक होने का इंतजार होता रहा। जब खराबी ठीक नहीं हो सकी तो दिल्ली से आई शताब्दी ट्रेन की रेक से यात्रियों को वाराणसी रवाना किया गया।शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे दनकौर और वैर स्टेशन के बीच गाड़ी में खराबी आ गई। बताया गया कि ब्रेक जाम हो गया है। वंदेभारत जैसी वीआईपी ट्रेन के खड़े होने की खबर से अधिकारियों में खलबली मच गई। टेक्नीशियन से लेकर अन्य कई रेलवे कर्मचारी और अधिकारी एक्सप्रेस के पास पहुंच गए। इसके बाद ट्रेन को लोको पायलट के जरिए खुर्जा जंक्शन पर लाया गया। खुर्जा स्टेशन पर करीब 1 घंटे से अधिक समय तक गाड़ी खड़ी रहने से परेशान यात्रियों ने ट्विटर पर रेल मंत्रालय, रेल मंत्री, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक समेत तमाम अफसरों को वंदे भारत एक्सप्रेस के बीच रास्ते में खड़े होने की समस्या से अवगत कराना शुरू कर दिया।

2022-10-08 16:09:34 https://wisdomindia.news/?p=6736
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *