भाजपा ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। हरियााणा की आदमपुर सीट से भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कुलदीप बिश्नोई की मांग ऐसे में पूरी होती नजर आ रही है। वह लगातार अपने बेटे को टिकट दिए जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। अगस्त में ही कुलदीप कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में आए थे, जिसके चलते हरियाणा की VIP आदमपुर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने आदमपुर सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव में सत्येंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा में रह चुके सिंह पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हरियाणा के हिसार में आप में शामिल हो गए थे। मालूम हो कि यह उपचुनाव हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे बिश्नोई के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि यह सीट पिछले 5 दशकों से उनके परिवार का गढ़ रही है।
UP की गोला गोकर्णनाथ सीट से अमन गिरी को टिकट
भाजपा ने लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट से पार्टी के दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को मैदान में उतारा है। पिछले दिनों अरविंद गिरी के निधन की वजह से ही यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर पिछले चुनाव में अरविंद गिरी को टक्‍कर देने वाले विनय तिवारी को समाजवादी पार्टी ने दोबारा मौका दिया है।

2022-10-08 15:57:37 https://wisdomindia.news/?p=6723
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *