गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में लाइफ सेविंग दवाइयां दी जा रही हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार सहित अस्पताल में ही मौजूद हैं। इस बीच, सपा संरक्षक का हाल जानने के लिए नेताओं के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुक्रवार शाम को मेदांता अस्पताल में जाकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनके बीमार पिता मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जाना। इससे पहले, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मेदांता अस्पताल पहुंचे और मुलायम सिंह की कुशलक्षेम पहुंची।

बता दें कि, मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात कर उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, वह हर प्रकार की मदद के लिए मौजूद हैं।

2022-10-07 16:26:09 https://wisdomindia.news/?p=6691
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *