राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नियमित कामकाज फिर से शुरू कर दिया है और इसके जरिए उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। वहीं, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की सोमवार और मंगलवार को मंत्री व विधायकों के साथ मुलाकात को लेकर कुछ लोग अब भी मुख्यमंत्री पद पर बदलाव का दावा कर रहे हैं। इस बीच, कई नेताओं ने प्रदेश में पार्टी में असमंजस की स्थिति को सही नहीं बताते हुए कहा है कि पार्टी आलाकमान को इसे जल्द दूर करना चाहिए, क्योंकि यह चुनाव की तैयारियों को प्रभावित करेगी।
अजमेर से कांग्रेस के नेता मुजफ्फर भारती ने कहा, ”भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति अंततः पार्टी को नुकसान पहुंचाती है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, कड़ी मेहनत करनी है लेकिन जब मुख्यमंत्री को लेकर भ्रम होता है तो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मुश्किल हो जाती है।” उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने की जरूरत है और यह तभी हो सकता है जब मुख्यमंत्री पद को लेकर अनिश्चितता दूर हो जाए। गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पिछले बृहस्पतिवार को कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक या दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर फैसला करेंगी।

सीएम ने फिर शुरू किया दौरा
पार्टी के एक नेता ने जयपुर में कहा कि मुख्यमंत्री ने जिलों का दौरा फिर से शुरू कर दिया है। बैठक कर रहे हैं और आश्वस्त दिख रहे हैं।” गहलोत खेमे के एक विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा किया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में जाकर बैठक कर लोगों, नौकरशाही को स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सबकुछ ठीक है।

2022-10-05 16:18:37 https://wisdomindia.news/?p=6552
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *