विजडम इंडिया
प्रयागराज (विनोद द्विवेदी जिला संवाददाता) दिनांक 04 जून 2026 से 06 जून 2026 तक ग्रुप केंद्र, के0रि०पु०बल अमेठी में आयोजित अंतर-ग्रुप केंद्र / बटालियन (OPS) ट्रायथलॉन प्रतियोगिता-2026 में 101 रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता में विभिन्न बटालियन (OPS) की टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें 101 रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के खिलाड़ियों ने अनुशासन, शारीरिक दक्षता, धैर्य एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तथा चौंपियनशिप अपने नाम की।

इस उल्लेखनीय सफलता पर 101 रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के श्री मनीष कुमार भारती कमांडेंट 101 रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बटालियन के जवानों की कठोर मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की भविष्य में भी टीम इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 101 बटालियन का नाम रोशन करती रहेगी।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों ने विजेता टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम की इस शानदार सफलता से समस्त 101 रैपिड एक्शन फोर्स में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *