8 जून 2026 को सायंकाल 7:00 बजे रेलवे स्टेशन सूबेदारगंज प्रयागराज से उत्तराखंड के लिए प्रस्थान किए जाने की संबंध में
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आमंत्रण।
आदरणीय महोदय जी।
आपकों अवगत कराना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 9 जून 10 जून 11 जून को उत्तराखंड हरिद्वार में किसानों की विभिन्न समस्या हेतु राष्ट्रीय किसान महापंचायत राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है संपूर्ण उत्तर प्रदेश से एवं प्रयागराज मंडल से एवं प्रयागराज जनपद से हजारों की संख्या में किसान सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से एवं प्रयागराज मंडल के सभी जनपद से एवं पूरे प्रदेश के किसान 8 जून को उत्तराखंड के लिए हजारों हज़ारों की संख्या में प्रस्थान करेंगे प्रयागराज जनपद के रेलवे प्रशासन से एवं प्रयागराज मंडल के सभी रेलवे प्रशासन से अनुरोध है कि उत्तराखंड हरिद्वार जाने वाली सभी ट्रेनों में किसानों को जाने के लिए कुछ डिब्बे कोच बढ़ाये जाए जिससे आने जाने वाले किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े अति कृपा होगी ।
नोट।
11 जून 2026 को पुनः उत्तराखंड हरिद्वार रेलवे स्टेशन से किसान दोपहर के बाद 2:00 बजे से प्रयागराज जनपद के लिए एवं उत्तर प्रदेश के सभी जनपद के लिए किसान पुनः घर वापसी के लिए प्रस्थान करेंगे सुरक्षात्मक दृष्टि को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन को अवगत कराया जाना न्याय हित में होगा
भवदीय
बबलू दूबे मंडल अध्यक्ष मंडल प्रयागराज
शनि शुक्ला जिला अध्यक्ष प्रयागराज
अजय सिंह युवा मंडल अध्यक्ष मंडल प्रयागराज
राजू शुक्ला जिला संगठन मंत्री प्रयागराज
