राज्य सरकार प्रदेश के चार और नगर निगमों वाराणसी, कानपुर, आगरा व प्रयागराज का म्युनिसिपल बांड लाने जा रही है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने संबंधित नगर निगमों को शासनादेश जारी करते हुए तैयारियां करने के निर्देश दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगमों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इसीलिए उनका म्युनिसिपल बांड लाकर बाजार से पैसा उठाए जाने की योजना है। पहले चरण में लखनऊ और गाजियाबाद नगर निगम का म्युनिसिपल बांड लाया जा चुका है। अब इन चारों शहरों वाराणसी, कानपुर, आगरा व प्रयागराज का लाने की तैयारी है।
प्रमुख सचिव नगर विकास ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि जनसामान्य को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उच्च गुणवत्ता, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विकास की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके सहारे नगर निगम आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर व आगरा नगर निगम अपना म्युनिसिपल बांड लाया जाना है। इसलिए नगर आयुक्त सभी जरूरी तैयारियां व विधिक व्यवस्थाएं तुरंत शुरू कर दें।

2022-10-03 17:04:12 https://wisdomindia.news/?p=6494
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *