आज अचानक से एक शब्द काफी ज्यादा ट्रेंड होने लगा है। यह शब्द है एयरफोर्स स्क्रैंम्बलिंग। यह शब्द जिस घटना से आज सुर्खियों में आया है, वह भी अपने आप में चौंकाने वाली ही है। असल में ईरान का एक विमान भारतीय उड़ान क्षेत्र में घुस आया। सूचना मिली की इस विमान में बम है। इसके बाद विमान के पायलट को जयपुर या चंडीगढ़ में लैंडिंग का ऑप्शन दिया गया। लेकिन पायलट इस जहाज को दिल्ली में उतारने की जिद पर अड़ा था। यह सूचना मिलते ही पंजाब और जोधपुर के एयरबेस से एयरफोर्स स्क्रैंबलिंग की गई और इसके बाद विमान का रुख ईरान की तरफ मोड़ा गया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर एयरफोर्स स्क्रैंबलिंग होती क्या है…

इमरजेंसी सिचुएशन में इस्तेमाल
स्क्रैंबलिंग का इस्तेमाल वायुसेना इमरजेंसी सिचुएशन में करती है। अगर कभी युद्ध के हालात पैदा हों या फिर किसी खतरे की आहट हो तो एयरफोर्स स्क्रैंबल होता है। इसमें होता यह है कि फाइटर जेट्स तेजी से तैनात किए जाते हैं और एक्शन में आ जाते हैं। ईरान के विमान के भारत के आसमान में आना और उसमें बम होने की सूचना कुछ ऐसी ही इमरजेंसी हालात थे। तिस पर विमान के पायलट का दिल्ली में उतरने की जिद, जिसके चलते एयरफोर्स को यहां मोर्चा संभालना पड़ा।

2022-10-03 16:52:44 https://wisdomindia.news/?p=6482
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *