वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। पंचगंगा घाट पर चंद दीपों की टिमटिमाहट के साथ शुरू हुई काशी की देव दीपावली अब लोकल से ग्लोबल हो चुकी है। आसमान के सितारों के जमीन पर उतर आने का आभास देने वाली काशी की देव दीपावली को देखने दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस बार दस लाख दीपों से गंगा घाट जगमगाएंगे। गंगा उस पार भी दो लाख दीप जलेंगे और आतिशबाजी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर इस साल भी भव्य आयोजन के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल देव दीपावली पर काशी के घाटों को 10 लाख दीपों से रोशन करने की योजना है। ब्रांड बनारस और काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारित होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की जा रही है।

विभाग अब देव दीपावली में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के काशी आने की उम्मीद जता रहा है। सावन में रिकॉर्ड पर्यटकों के काशी आने के बाद अब देव-दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

रिकॉर्ड पर्यटकों के आने की उम्मीद उप निदेशक पर्यटन ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद इस वर्ष पहली बार पड़ने वाली देव दीपावली में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है, जिससे टूरिज्म इंडस्ट्री को नई उड़ान मिलेगी। अपनी अलौकिक भव्यता के चलते दुनिया में रोशन हो चुकी देव दीपावली पर सावन की तरह रिकॉर्ड पर्यटकों के आने की सम्भावना को देखते हुए प्रशासन सभी तरह की व्यवस्थाओं में जुट गया है।

2022-09-27 18:08:34 https://wisdomindia.news/?p=6330
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *