लखनऊ, 27 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के 8 मेधावी छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) की परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के इन चयनित छात्रों में श्रेयांश तिवारी, लोकेश पाण्डेय, ओमांश श्रीवास्तव, उत्कर्ष पाण्डेय, प्रियांश यादव, अक्षत सिंह, जान्हवी त्रिपाठी एवं इशित देव सिन्हा शामिल है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इन छात्रों का भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना शुरू से ही रहा है। सी.एम.एस. छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। चयन के उपरान्त अब ये छात्र साक्षात्कार एवं चिकित्सा परीक्षण के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा के अपने जज्बे को पूरा करेंगे।

यह बड़े गर्व की बात है कि सी.एम.एस. के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

2022-09-27 12:52:06 https://wisdomindia.news/?p=6290
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *