लखनऊ, 26 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के चार मेधावी छात्रों पार्थ तिवारी, अनुष्का सिंह, शिवम एवं स्पन्दिता श्रीवास्तव को भारत सरकार ंके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 16 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2022 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एच. के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

2022-09-26 13:42:39
01
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *