दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को आईपीएल 2026 का 14वां लीग मैच खेला जाना है, जो मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच है। दिल्ली कैपिटल्स यानी डीसी आज जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी, जबकि गुजरात टाइटन्स यान जीटी हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी और आईपीएल के इस सीजन में अपना खाता खोलना पसंद करेगी। यही कारण है कि ये मुकाबला बहुत कड़क होने वाला है।

आईपीएल के 19वें सीजन के पहले दो मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीत लिए हैं, जिसमें से एक मैच में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया है, जबकि एक मुकाबले में घर पर मुंबई इंडियंस को मात दी है। गुजरात टाइटन्स की बात करें तो पहले मैच में जीटी को पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम को करीबी हार मिली। उस मैच में शुभमन गिल नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में राशिद खान ने कप्तानी की थी।

हालांकि, गुजरात के लिए अच्छी बात ये है कि कप्तान शुभमन गिल लौट आए हैं और वे फिट होकर नेट्स में भी सोमवार और मंगलवार को उतरे। ऐसे में बल्लेबाजी में टीम को मजबूती मिलेगी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी अच्छी है और दिल्ली घर पर मुकाबला खेल रही है तो उनके लिए इस मैच को जीतने के थोड़े अतिरिक्त मौके होंगे, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम चाहेगी कि दिल्ली को उसके घर पर हराकर पहले कुछ पॉइंट्स अपने खाते में जोड़ लिए जाएं।

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान पर विराजमान है, जबकि गुजरात टाइटन्स 9वें नंबर पर है। आज अगर दिल्ली ने मुकाबला जीता तो टीम टॉप 2 में पहुंच जाएगी, क्योंकि अभी सिर्फ 6 अंक राजस्थान रॉयल्स के ही हैं। गुजरात की टीम को जीत मिली तो 8वें से लेकर 5वें नंबर तक पहुंच सकती है। नेट रन रेट के ऊपर बात आएगी, लेकिन जीतकर 8वें नंबर पर जरूर पहुंच जाएगी। नेट रन रेट जितना बेहतर होगा, उतनी ही बेहतर रैंकिंग भी मिलेगी। मुकाबला शाम को साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार
 शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *