लखनऊ, 17 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के 12 मेधावी छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी इन्ट्रेन्स टेस्ट (सी.यू.ई.टी.) के अन्तर्गत विभिन्न विषयों में 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है और लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। सी.यू.ई.टी. में अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराने वाले सी.एम.एस. के इन 12 मेधावी छात्रों में प्रखर शुक्ला, सानिया जेहरा, हर्षिता पुरोहित, देविका सपरा, करन निगम, अनुकृति सूर्यवंश, दीपांशु अग्रवाल, उत्कर्ष तिवारी, आदित्य कुमार मिश्रा, माधवी श्रीवास्तव, छवि पाण्डेय एवं अवनि सिंह शामिल हैं। इस अभूतपूर्व सफलता के उपरान्त ये छात्र अब देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में अपने मनपसंद विषयों में एडमीशनल लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी करेंगे। सी.एम.एस. छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता के लिए सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इन छात्रों का कहना है कि हमारे शिक्षक सदैव ही हमारे मार्गदर्शक रहे हैं जिन्होंने हमें सदैव नई चुनौतियों को स्वीकार करना सिखाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की है। यह प्रसन्नता का विषय है कि विभिन्न प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं एवं बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी जेईई एडवान्स, नीट, क्लैट, आई.ए.एस., पी.सी.एस. आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सी.एम.एस. छात्रों ने रिकार्ड कायम किया है। सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न परीक्षाओं में उच्च सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं

2022-09-17 14:29:01 https://wisdomindia.news/?p=5976
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *