देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को भीमराव आम्बेडकर का सच्चा अनुयायी बताया है। इसके साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति ने उन पहलुओं को भी गिनाया है जिनकी शुरुआत केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा, श्रमिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की गई है। अपने संबोधन में पूर्व राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को आम्बेडकर के सपने के अनुरूप बताया है।पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीमराव आम्बेडकर के सच्चे अनुयायी हैं और वह समाज सुधारक के सपनों को हकीकत में तब्दील करने की दिशा में काम कर रहे हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि ये आम्बेडकर के सपने के अनुरूप ही किया गया है।
बाबासाहेब ने विशेष दर्जा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘बाबासाहेब ने संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। बाद में, जटिल घटनाक्रम हुआ तो जम्मू- कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया, जो बाबासाहेब की इच्छा के विरुद्ध था।’ उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के संबंध में यह असमानता अगस्त 2019 में मोदी सरकार के प्रयासों के बाद खत्म कर दी गई।

2022-09-16 17:59:52
05
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *